फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime : कहासुनी के बाद पीड़ित के घर में घुसकर की मारपीट, महिला के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल

Mon, 11 Nov 2024 06:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

गांव के कुछ लोगों के साथ कहासुनी होने के बाद आरोपियों ने पीड़ित के घर में घुसकर उसकी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट की और महिला को निर्वस्त्र कर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी। मामला खैरथल का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैरथल में शनिवार शाम को हुई एक घटना ने सुनने वालों के रोंगटे खड़े कर दिए। जानकारी के अनुसार गांव के कुछ लोगों के साथ पीड़िता के पति की कुछ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपी उनके घर आ धमके और उसकी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करने लगी। मारपीट के दौरान ही कुछ महिलाओं ने पीड़िता को निर्वस्त्र कर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी, जिससे वह बेहोश हो गई। परिजनों ने पीड़िता को ततारपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां से उसे अलवर रैफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


महिला के पति ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी बात को लेकर गांव के ही कुछ लोगों के साथ कहासुनी होने के बाद उसके घर पहुंचे आरोपियों ने उसकी 16 साल की बेटी और पत्नी के साथ मारपीट की और कुछ महिलाओं ने उसकी पत्नी को निर्वस्त्र करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी। 

परिजनों ने इस संबंध में ततारपुर थाने में नामजद मामला दर्ज कराया है। मामले के संबंध में थानाधिकारी अंकेश कुमार ने बताया कि महिला के परिजनों ने प्राइवेट पार्ट में मिर्ची की डालने और मारपीट की बात कही है। पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें