फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: ऑनलाइन सस्ती साड़ियों का झांसा देकर मचाई लूट, अब तक दस लाख की ठगी, साइबर ठग पुलिस हिरासत में

Mon, 01 Sep 2025 08:12 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

ऑनलाइन सस्ती साड़ियां बेचने का विज्ञापन करके लोगों से पैसे ऐंठने के आरोप में पुलिस ने एक शातिर साइबर ठग को पकड़ा है। यह आरोपी अब तक दस लाख से अधिक की ठगी कर चुका है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की बगड़ तिराहा थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में एक शातिर आरोपी फरीद खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल, अलग-अलग बैंक के पांच एटीएम कार्ड, दो पासबुक, चार चेकबुक और 34 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी फरीद खान सस्ती साड़ी का ऑनलाइन विज्ञापन डालकर लोगों को फंसा रहा था और उनसे मोबाइल के माध्यम से पैसे ऐंठ रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने साहडोली गांव में झोपड़ी में छिपे आरोपी को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: Barmer News: रेलवे स्टेशन पर लोहे के पिलर उतारते समय हुआ बड़ा हादसा, ट्रेलर ड्राइवर की दर्दनाक मौत
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि फरीद खान अब तक करीब दस लाख रुपए की ठगी कर चुका है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से ठगी की अन्य वारदातों और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में गहन पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने अब तक दस लाख रुपए की ठगी की है लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ठगी किन लोगों से हुई और क्या इसके साथ कोई और भी शामिल था। पुलिस इसी जानकारी को जुटाने के लिए रिमांड का उपयोग करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें