फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: नमाज अदा कर अकीदतमंदों ने अल्लाह-ताला से की अमन-चैन की दुआ, एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद

Thu, 29 Jun 2023 06:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर में मुस्लिम समुदाय ने धूमधाम से ईद का पर्व मनाया। शहर के नयाबास स्थित ईदगाह में हजारों अकीदतमंदों ने अपने अल्लाह ताला से अमन-चैन, शांति और खुशहाली की दुआएं कीं।
विज्ञापन
ईद पर नमाज अदा करते अकीदतमंद - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर में मुस्लिम समुदाय ने धूमधाम से ईद का पर्व मनाया। शहर के नयाबास स्थित ईदगाह में हजारों अकीदतमंदों ने अपने अल्लाह ताला से अमन-चैन, शांति और खुशहाली की दुआएं कीं।
विज्ञापन


अलवर की मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। समाज में भाईचारे शांति की दुआ मांगने के साथ ही उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर बकरों की कुर्बानी भी दी गई। वहीं, अन्य समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। इसके एवज में मुस्लिम समाज के लोगों ने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया। शहर के नयाबास स्थित ईदगाह में हजारों अकीदतमंदों ने अपने अल्लाह ताला से अमन-चैन, शांति और खुशहाली की दुआएं कीं। ईद के इस खास दिन पर लोगों ने घरों में शीर-खुरमा बनाया। सुबह नमाज अदा करने के बाद सभी लोग अपने करीबियों से मिलने पहुंचे। आपस में एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें