फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: खैरथल में पनप रहा मिलावटी मावा और पनीर का बाजार, जयपुर खाद्य सुरक्षा दल ने पांच फैक्ट्री मालिक पकड़े

Fri, 28 Jul 2023 07:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर के खैरथल कस्बे में मिलावटी मावा, कलाकंद, और पनीर का एक बहुत बड़ा मार्केट तैयार हो गया है। यहां स्वास्थ्य विभाग उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता इसके चलते जयपुर सीआईडी सीबी को कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
कार्रवाई करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर से गई खाद्य सुरक्षा दल को अलवर के खैरथल में मिलावटी मावा, पनीर, कलाकंद की फैक्ट्री पर कार्रवाई की। टीम ने यहां से पांच फैक्ट्री मालिकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


अलवर जिले का खैरथल कस्बा इस वक्त मिलावटी मावा, कलाकंद, पनीर बनाने का गढ़ बन गया है। इस इलाके में मिलावटी मावा, कलाकंद, और पनीर का एक बहुत बड़ा मार्केट तैयार हो गया है। हालात ये हैं कि स्थानीय स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है। ऐसे में जयपुर की पुलिस को खैरथल में कार्रवाई करनी पड़ी और यहां से पांच फैक्ट्री मालिकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई सीआईडी सीबी द्वारा की गई। खैरथल कस्बे में जयपुर की टीम द्वारा विभिन्न कलाकंद की निर्माण इकाई पर दबिश दी गई।

इधर मौके पर पहुंचकर भिवाड़ी जिला पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा सूचना पर मौके पर खाद सुरक्षा अधिकारी दल खैरथल कस्बे में पहुंचा। वहां पर पुलिस प्रशासन खैरथल द्वारा विभिन्न कलाकंद निर्माण की इकाइयों पर पुलिस प्रशासन के साथ नमूने लेने की कार्रवाई की गई। विजय दूध डेयरी खैरथल से स्वीट केक का नमूना, अमन मिल्क प्रोडक्ट खैरथल से डोडा बर्फी और स्वीट केक का नमूना, देवानंद मिल्क केक शॉप मंगली कॉलोनी खैरथल से डोडा बर्फी और कलाकंद का नमूना, भगवानदास मिल्कशॉप संजय कॉलोनी  से मिल्क केक और डोडा बर्फी का नमूना, कामधेनु मिल्क प्रोडक्ट संजय कॉलोनी से मिल्क केक का नमूना  लिया गया। पनीर निर्माण एवं विक्रय इकाई मैसर्स आवास डेयरी रघुनाथगढ़ रामगढ़ से पनीर का नमूना लिया गया। उक्त डेरी पर करीब 65 किलो पुराने खट्टे दूषित पनीर को मौके से नष्ट करवाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान डीएसपी जयप्रकाश बेनीवाल, भिवाड़ी डीएसटी टीम प्रभारी दारा सिंह मीणा, खैरथल थाना अधिकारी अंकेश कुमार, खाद सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल, रोशन यादव, जय सिंह सहित एसओजी की टीम, जिला भिवाड़ी पुलिस की स्पेशल टीम पुलिस थाना खैरथल की टीम एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अलवर मौजूद रहे।

कार्रवाई के दौरान कलाकंद कारखाना, मिठाई के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अनेक दुकानदार और कलाकंद कारखाने वाले अपने प्रतिष्ठान बंद करके इधर-उधर भाग गए। इधर डीएसटी टीम भिवाड़ी के प्रभारी दारा सिंह मीणा ने बताया कि खैरथल क्षेत्र में मिलावटी कलाकंद, डोडा बर्फी आदि की बनाने की सूचना मिल रही थी जिसके तहत एसओजी टीम जयपुर की ओर से छापामार कार्रवाई की गई थी। खैरथल क्षेत्र से मिलावटी कलाकंद और डोडा बर्फी सहित अन्य मिठाइयां दिल्ली, मुंबई, बिहार, कोलकाता आदि जगह भेजी जाती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें