पीड़ित दुकानदार भाइयों ने दर्ज कराया केस।
- फोटो : अमर उजाला
अलवर के केडलगंज मार्केट में अज्ञात बदमाशों ने दुकानदार पर लाठी डंडों से हमला कर गल्ले में रखी नकदी लूट ली। बदमाशों ने दुकानदार पर चाकू से हमला किया, जिसमें उसकी उंगली कट गई। इसके बाद भी दोनों दुकानदार भाई बदमाशों से संघर्ष करते रहे। चीखने-चिल्लाने पर पड़ोसी दुकानदार आ गए तो बदमाश फरार हो गए। लेकिन, इस दौरान एक बदमाश को दुकानदारों ने पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़ित दुकानदार रुप्पी ने बताया की बुधवार शाम करीब साढ़े 7 बजे मुंह पर कपड़ा बांधकर आए करीब 6 बदमाश दुकान में घुस गए। उन्होंने उसके और उसके छोटे भाई के साथ लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। एक बदमाश ने चाकू निकालकर दोनों पर हमला कर किया, जिसमे भाई की उंगली कट गई। चीखने-चिल्लाने की अवाज सुनकर पड़ोसी दुकानदार आ गए तो बदमाश मौके से फरार हो गए। लेकिन, एक बदमाश को दुकानदारों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, पकड़े गए युवक से उसके साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।