फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: जोहड़ में डूबने से गुरुकुल के छात्र की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 26 Sep 2024 02:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: अलवर में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां जोहड़ में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के ततारपुर थाना अंतर्गत जिंदोली में 18 वर्षीय बालक की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई, जिसका पोस्टमार्टम ततारपुर थाना पुलिस अलवर के जिला अस्पताल में करवाया गया। मृतक के परिजन दीपचंद ने बताया उसका साला विकास जिंदोली के पास श्री भागवत धर्म संस्कृत वेद विद्यालय गुरुकुल में पढ़ रहा था।

विज्ञापन


कल सूचना मिली की विकास गुरुकुल के बाहर ही जोहड़ में डूब गया है और उसकी मौत हो गई है। इस सूचना पर सब अलवर पहुंचे हैं और यहां पर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

उन्होंने बताया विकास तसीग बहरोड का रहने वाला है, लेकिन हाल निवासी बहरोड अस्पताल के पास रहता था। उसके पिता विष्णु गणेश मंदिर में ही पुजारी थे। 2 दिन पहले उसने अपने पिता से बात की तो उसने अपने पिता से नया फोन लेने के लिए जिक्र किया। उसके पिता ने बोला कि दीपावली पर घर आएगा तब फोन दिला दूंगा, लेकिन 2 दिन बाद घर का इकलौता चिराग बुझ गया।
विज्ञापन


इधर, गुरुकुल के प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद शर्मा और मनोहर लाल शर्मा का कहना है कि उन्हें पता ही नहीं वह गुरुकुल से कब बाहर जोहड़ में नहाने के लिए चला गया। जब बालक वहां पर नहा रहा था, वहीं पर उसके साथ दो अन्य बालक और नहा रहे थे।

परिजनों का यह भी कहना है बालक के सिर पर गहरी चोट का निशान भी है, जिससे लगता है कि उसकी हत्या की गई है। फिलहाल ततारपुर थाना पुलिस ने मृतक बालक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें