फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: जिला परिषद की बैठक में खेत का हल लेकर पहुंचे पार्षद, बोले- शायद इसी से हल हो जाए किसानों की समस्या

Sat, 08 Nov 2025 09:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: अलवर जिला परिषद की बैठक में पार्षद संदीप फौलादपुरिया खेत का हल लेकर पहुंचे और सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्याज उत्पादक किसानों की बदहाली पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि समाधान न मिलने पर इस्तीफा देंगे।
 
विज्ञापन
बैठक में हल लेकर पहुंचे पार्षद फौलादपुरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक की शुरुआत ही हंगामे के माहौल में हुई, जब जिला पार्षद संदीप फौलादपुरिया खेत जोतने वाला हल लेकर सभाकक्ष में पहुंच गए। अपने साथियों के साथ पहुंचे फौलादपुरिया ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। प्याज की गिरती कीमतों और खेती की बढ़ती लागत ने किसानों को बेहाल कर दिया है, लेकिन उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही।

विज्ञापन

 
‘किसानों की नहीं सुन रही सरकार’
फौलादपुरिया ने कहा कि किसान आज प्याज के दामों से लेकर फसलों के खर्च तक हर ओर से परेशान है। प्याज उत्पादक किसान इतने दुखी हैं कि वे मंडियों तक प्याज लाने की बजाय नदी में फेंकने को मजबूर हैं, क्योंकि उन्हें परिवहन का भाड़ा तक नहीं मिल पा रहा। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि हम आज हल लेकर आए हैं, शायद इसी हल से हमारी समस्या हल हो जाए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी ने बढ़ाई ठिठुरन; सीकर सबसे ठंडा, पारा सात डिग्री तक लुढ़का
विज्ञापन

 
सरकार पर उपेक्षा का आरोप, इस्तीफे की चेतावनी
पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि बैठक में किसानों की समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं निकला, तो वे जिला परिषद से इस्तीफा दे देंगे। उनका कहना था कि सरकार किसानों की पीड़ा को समझने में पूरी तरह असफल रही है।
 
बैठक में उठी किसानों की आवाज
बैठक में किसानों से जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा हुई। कई पार्षदों ने किसानों की बदहाली को लेकर अपनी बात रखी और सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की। संदीप फौलादपुरिया के इस अनोखे विरोध से जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि प्रशासन और सरकार इस विरोध के बाद क्या कदम उठाते हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: फलोदी सड़क हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 15 श्रद्धालुओं की हुई थी मौत; सुनवाई कब?



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें