ठेकेदार मध्यप्रदेश का रहनेवाला था, जो शहाजहांपुर में काम करता था। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी ने मजदूरों और उसके पैसे का भुगतान नहीं किया था। इसलिए उसने सुसाइड कर लिया।
बहरोड़ के शाहजहांपुर क्षेत्र के एक वेयर हाउस में काम करने वाले ठेकेदार ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि कंपनी के भुगतान नहीं करने पर ठेकेदार तनाव में था। मृतक मध्यप्रदेश का रहने वाला था।
विज्ञापन
शाहजहांपुर थाने के एएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रगति वेयर हाउस में ठेकेदारी पर मजदूरों को लाने वाले ठेकेदार ने फांसी का फंदा लगा लिया। ठेकेदार रामप्रकाश निवासी करही जिला पन्ना मध्य प्रदेश से था। जानकारी के अनुसार
कंपनी प्रबंधन ने ठेकेदार को करीब डेढ़ माह से मजदूरों का और उसका भुगतान नहीं किया था। इसके चलते ठेकेदार तनाव में आ गया।
आरोप है कि कंपनी बार-बार भुगतान के लिए समय मांग रही थी। ठेकेदार को दुकानदारों और मजदूरों को भुगतान करना था। जिससे वे अपने परिवार का पेट पाल सके। ग्रामीणों का आरोप है कि भुगतान नहीं मिलने पर तनाव में आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक का शव शाहजहांपुर के सीएचसी के मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतक ठेकेदार के दो बच्चे छोटे-छोटे हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले में छानबीन में जुट गई है।