फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विवादित बयान देकर घिरे ज्ञानदेव आहूजा, केस दर्ज, कांग्रेस बोली-अब बीजेपी बेनकाब हो चुकी है

Sun, 21 Aug 2022 01:03 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पूर्व भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा मॉब लिंचिंग को लेकर बयान देकर घिर गए हैं। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के धार्मिक आतंक और कट्टरता का और क्या सबूत चाहिए? वह बेनकाब हो चुकी है।
विज्ञापन
ज्ञानदेव आहूजा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉब लिंचिंग को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेवा आहूजा ने समुदाय विशेष को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि ऐसा पहली बार हुआ है कि उन्होंने एक मारा, हमने पांच मारा। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद अलवर पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने और अनर्गल टिप्पणी करने के आरोप में ज्ञानेदव आहूजा पर केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन

अलवर के गोविंदगढ़ में ज्ञानदेव आहूजा ने मॉब लिंचिंग में मारे गए चिरंजीलाल के घर पर विवादित बयान दिया था। ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि ये पहली बार हुआ है कि उन लोगों ने एक मारा है। अब तक तो पांच हमने मारे हैं। मैंने हमारे लोगों को और कार्यकर्ताओं को छूट दे रखी है। मारो, बरी भी करवा देंगे, जमानत भी करवा देंगे। कहा जा रहा है कि वो इशारों में कन्हैयालाल हत्याकांड की ओर इशारा कर रहे थे।

आहूजा ने वायरल वीडियो में कहा कि गायों की तस्करी करने वाले पांच मेव मुसलमानों को हमारे कार्यकर्ताओं ने पीटा। यह मेव लोग हैं, जो गाय की तस्करी और हत्या करते हैं। गाय हिंदू के लिए पूज्यनीय हैं, इसलिए वे ऐसे तस्करों को निशाना बनाते हैं। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं की रक्षा करना उनका कर्तव्य था।
विज्ञापन


आहूजा ने दी सफाई
एफआईआर दर्ज होने के बाद आहूजा ने सफाई देते हुए कहा कि मैं सांप्रदायिक व्यक्ति नहीं हूं, ना ही मुसलमानों के खिलाफ हूं। मुस्लमानों को गहलोत सरकार का पूरा सपोर्ट है। इसलिए गौकशी बढ़ी है वरना मुस्लिमानों की इतनी हिम्मत नहीं है। जब गौकशी बढ़ी तब मैंने कार्यकर्ताओं को कहा कि क्या करें। तो मैंने कहा कि उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले करो। भागे तो पकड़कर पीटो और पुलिस के हवाले करो। ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि मैं कानून हाथ में लेता है। मेरा विशाल हृदय है। मेरा माननीय न्यायलय पर पूरा विश्वास है। मेरे पर बहुत केस है। गहलोत सरकार ने झूठे केस लगवाए। गोविंदगढ़ में मुझपर झूठा केस दर्ज करवाया गया है। मेरे विरोधियों ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया है।


— ANI (@ANI) August 21, 2022 ">http://

भाजपा ने पल्ला झाड़ा, कहा-यह पार्टी की सोच नहीं
गोविंदगढ़ थाना के एसएचओ शिव शंकर ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। भाजपा नेता मृतक चिरंजीलाल सैनी के परिवार से मिलने पहुंचे थे, तभी का उनका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं पूर्व विधायक के विवादित बयान पर भाजपा के भाजपा के अलवर (दक्षिण) प्रमुख संजय सिंह नरुका ने कहा कि पार्टी की ''यह सोच नहीं है।'' यह उनका यह व्यक्तिगत विचार है।


कांग्रेस ने घेरा
राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने ज्ञानदेव आहूजा के बयान पर भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि इस बयान ने भाजपा का असली चेहरा उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा, "भाजपा के धार्मिक आतंक और कट्टरता का और क्या सबूत चाहिए? भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है।"

विज्ञापन


चोरी के शक में अलवर में हुई मॉब लिंचिंग
अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के रामबास में किसान चिरंजीलाल शौच करने खेत में गया था। उसी दौरान अलवर के सदर थाना क्षेत्र से चोर एक ट्रैक्टर को चोरी करके आ रहे थे। सदर थाना पुलिस और ट्रैक्टर मालिक चोरों का पीछा कर रहे थे। चोरों ने अपने आप को पुलिस और ट्रैक्टर मालिकों से घिरा देख ट्रैक्टर को बिजली घर के पास स्थित एक खेत में छोड़ दिया और वहां से भाग गए। इतने में ही पुलिस से पहले ट्रैक्टर के मालिक खेत में पहुंच गए। 20 से 25 समुदाय विशेष के लोगों ने नित्य क्रिया करने गए चिरंजी को चोर समझकर बुरी तरह से पीट दिया। जिससे चिरंजीलाल की मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें