फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: आरएमपी डॉक्टर के साथ हैवानियत, अगवा कर नग्न अवस्था में लोहे की रॉड से पीटा, हाथ-पैर तोड़े

Wed, 30 Jul 2025 09:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में एक आरएमपी डॉक्टर के साथ बर्बरता की घटना सामने आई है। बुटोली निवासी डॉक्टर समयदीन को पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने अगवा कर लिया।
 
विज्ञापन
अलवर में डॉक्टर पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गढ़ी-पिनान रोड पर कार्यरत एक आरएमपी (RMP) डॉक्टर समयदीन को कुछ बदमाशों ने अगवा कर बेरहमी से पीटा और घायल अवस्था में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के सिर्रा गांव की है, जहां बुटोली निवासी समयदीन, जो गढ़ी-पिनान रोड पर आरएमपी डॉक्टर के रूप में कार्यरत हैं, को पुरानी रंजिश के चलते अगवा कर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, गांव के ही सम्मा, वाहिद, फकरु समेत लगभग आधा दर्जन लोगों ने पहले समयदीन को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की और फिर जबरन एक वाहन में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए। 

हमलावरों ने डॉक्टर के दोनों हाथ-पैर बांध दिए, उसे नग्न कर लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। इस निर्मम हमले में डॉक्टर के दोनों हाथ और पैर टूट गए। आरोपी उसे गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान अवस्था में नग्न ही सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  कांग्रेस का हल्ला बोल आंदोलन, साधा भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर निशाना
विज्ञापन


किसी राहगीर की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को पहले लक्ष्मणगढ़ के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे अलवर के सामान्य अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत के आधार पर नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। घटना के बाद क्षेत्र में गहरा आक्रोश है और ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें