फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwadi Jeweller Murder Case: ज्वेलर्स हत्याकांड मामले के आरोपी की कोर्ट में पेशी, पुलिस रिमांड पर भेजा गया

Wed, 28 Aug 2024 06:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भिवाड़ी

सार

राजस्थान के भिवाड़ी में कमलेश ज्वेलर हत्याकांड मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को आरोपी प्रीत उर्फ गोलू जाटव को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवाड़ी में ज्वेलर्स की हत्या कर गहने लूटने के मामले में गिरफ्तार एक बदमाश को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसको सात दिन के रिमांड पर वापस पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी का नाम प्रीत उर्फ गोलू बताया गया है और इसको पुलिस ने दिल्ली के बदली इलाके से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, प्रीत महज उन्नीस साल का है और घटना के वक्त यही एकमात्र बदमाश था, जिसका चेहरा दिख रहा था और सीसीटीवी में इसका चेहरा भी कैद हो गया था। पुलिस ने चेहरे के आधार पर ही उसकी तलाश शुरू की थी। इसको इसके चाचा ने भी पहचान लिया था। इसका चाचा दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। इस बदमाश का इनपुट भी पुलिस को इसके चाचा ने ही दिया था और पुलिस ने बिना वक्त गवाएं प्रीत उर्फ गोलू को गिरफ्त में ले लिया।

यह आरोपी दिल्ली में ही छुपा हुआ था और पुलिस ने इसको वहीं से पकड़ा था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस इसको भिवाड़ी लेकर आई थी, जहां इससे बाकी चार बदमाशों के बारे में पूछताछ की गई। इस बदमाश की फोटो सर्कुलेट होने के बाद इसके चाचा ने ही इसका इनपुट भिवाड़ी पुलिस को दिया था। पुलिस ने इस बदमाश को बापर्दा कोर्ट में पेश किया, जहां से इसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर वापस पुलिस को दे दिया। इससे अभी बाकी चार बदमाशों के पते ठिकाने भी पता करने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें