फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beef Mandi: अलवर में चल रही बीफ मंडी के खुलासे से मचा हड़कंप, सरकार एक्शन मोड में, संबंधित थाना लाइन हाजिर

Mon, 19 Feb 2024 12:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar: अलवर के बीहड़ में सालों से चल रही बीफ मंडी के खुलासे के बाद मची हलचल पर सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए संबंधित थाने को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया है।
विज्ञापन
बीफ मंडी के खुलासे से मचा हड़कंप - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर में बीफ मंडी के खुलासे से मचे हड़कंप ने सरकार को एक्शन मोड में ला दिया है। जयपुर रेंज के आईजी ने इस संबंध में किशनगढ़बास थाने के चार पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए एसएचओ समेत 38 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एएसआई ज्ञानचंद, बीट कांस्टेबल स्वयं प्रकाश, रविकांत और हेड कांस्टेबल रघुवीर शामिल हैं। असल में एक अखबार में इस बीफ मंडी की तस्वीरों के साथ छपी खबर ने पूर महकमे में हलचल पैदा कर दी। आईजी उमेशचंद्र दत्त ने स्वयं छापेमारी करके 12 बाइक्स और एक पिकअप समेत गोवंश के अवशेष बरामद किए। इस संबंध में कई लोगों को हिरासत में भी लिए जाने की खबर है।

विज्ञापन


कैसे चल रहा था पूरा खेल

अलवर में बीहड़ के बीच बसे बिरसंगपुर के पास रूंध गिदवड़ा में यह गोकशी की जाती थी। किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में आने वाले इस इलाके में बड़ी संख्या में लोग गोमांस खरीदने पहुंचते थे। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यहां लगभग 600 गायें हर महीने काटी जाती थीं। इसके साथ ही मेवात क्षेत्र के करीब पचास गांवों में गोमांस की होम डिलीवरी भी की जाती थी।

पुलिस को भी थी खबर

पुलिस की नाक के नीचे इतने बड़े खेल की जानकारी पुलिस को न हो ये बात हजम करने वाली नहीं है। बताया जा रहा है कि किशनगढ़बास पुलिस को इस खेल की पूरी जानकारी थी। अलवर से मात्र 60 किमी दूर बसे इस इलाके में बीफ की बिरयानी भी बेची जा रही थी। साथ ही गोवंश की खाल और मांस बेचकर कुछ लोग महीने में चार लाख से ज्यादा तक की कमाई कर रहे थे।
विज्ञापन


अंडरग्राउंड हुए गांव के मर्द

इलाके में की गई पुलिस कार्रवाई से रूंध गिदवड़ा में भगदड़ मच गई है। बताया जा रहा है कि गांव के सभी आदमी अंडरग्राउंड हो गए हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें