Weather News: जनवरी खत्म होते-होते प्रदेश में अचानक से मौसम ने करवट बदला। जहां कल देर शाम अलवर जिले में तेज बारिश के साथ ओले गिरे, जबकि राजधानी जयपुर और सीकर में भी बारिश हुई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
31 जनवरी की देर शाम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हुआ। वहीं, आज सुबह से ही बीकानेर, हनुमानगढ़, चुरू, श्रीगंगानगर समेत अन्य शहरों में भी जमकर बादल बरसे।
विज्ञापन
अलवर में गिरे ओले
बता दें कि अलवर में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, वहीं शाम होते-होते तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे। बाकी जगहों पर बूंदाबांदी हुई है। अचनाक मौसम में बदलाव की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही कोहरे की वजह से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।