फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: सीएम के काफिले में दुर्घटना में मरे ASI की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि, ग्रामीणों की आंखें हुई नम

Sat, 14 Dec 2024 07:54 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए ASI सुरेंद्र सिंह की भी अस्पताल में मौत हो गई थी। गुरुवार को गांव माजरा काठ में राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि कर दी गयी। 
 
विज्ञापन
एएसआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में मुख्यमंत्री के काफिले में घुसी कार की चपेट में आने से मरे सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह चौधरी की गुरुवार को गांव माजरा काठ में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गयी। हाइवे से गांव तक युवाओं ने शाहीद सुरेंद्र सिंह अमर रहे के नारों के साथ शव को गांव पहुंचाया।

विज्ञापन


गांव के शमशान स्थल पर उनके बेटे आकाश ने सुरेन्द्र सिंह की चिता को मुखाग्नि दी। जयपुर यातायात पुलिस के एसपी सागर राणा के साथ आये पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अंतिम संस्कार में बलबीर छिल्लर, मुंडावर विधायक ललित यादव, झुंझनु विधायक राजेन्द्र सिंह भांबू, पूर्व विधायक मनजीत सिंह, भाजपा नेता बलवान सिंह,  एसडीएम महेंद्र यादव, नीमराणा एएसपी शालिनी राज, डीएसपी सचिन शर्मा ने पुष्प चक्र अर्पित किए।

एएसआई सुरेंद्र सिंह 1992 में कांस्टेबल पद पर पुलिस में भर्ती हुए थे। वे तीन बहनों के इकलौते भी थे। उनके पिता रोहिताश्व चौधरी यरमी से कैप्टन पड़ से रिटायर है। माता संतोष गृहणी हैं। पत्नी सविता उर्फ मुन्नी जयपुर में ही स्कूल टीचर है। आकाश एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद गंगानगर में इंटर्नशिप कर रहा है। बेटी कोमल यूपीएससी की तैयारी कर रही है। सुरेंद्र का शव गांव पहुंचने के बाद उसकी पत्नी और मां बेसुध हो गयी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें