करण मल्होत्रा हत्याकांड में पांचवा आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार चिंटू मल्होत्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उनका भाई करण मल्होत्रा गाड़ी से अपने गांव देसुला जा रहे थे, तभी बख्तल चौकी के पास कई लोग लाठी-डंडों और फर्सियों से उन पर हमला कर दिए। हमलावरों ने फायरिंग भी की। गंभीर रूप से घायल करण को तुरंत सानिया हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में धारा 115(2), 126(2), 189(2), 109(1), 304(4)(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और हत्या की धारा भी जोड़ी।
ये भी पढ़ें: रमेश रुलानिया हत्याकांड: राजस्थान पुलिस ने इंदौर से पकड़ा चौथा शूटर, 12 राज्यों में घूमता रहा गैंग
इस मामले को लेकर पुरुषार्थी समाज और विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विहिप के सदस्यों ने अस्पताल में धरना देकर लाश उठाने से भी रोक दिया। पुरुषार्थी समाज ने सर्व समाज बैठक बुलाकर इस मामले में मोब लिंचिंग की धारा लगाने की मांग भी की।
पुलिस ने आरोपियों के पैदल जलूस निकालकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक काम्बले शरण और पुलिस उप अधीक्षक अंगद शर्मा इस मामले की निगरानी कर रहे हैं।