फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बोरिंग खुदाई के दौरान निकली चांदी जैसी चमकदार वस्तु, अफरातफरी के बीच कीचड़ से पत्थर उठाते दिखे लोग

Thu, 12 Feb 2026 08:36 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: अलवर के अलकापुरी में बोरिंग खुदाई के दौरान चांदी जैसी चमकदार वस्तु दिखने पर अफरातफरी मच गई। लोग कीचड़ से पत्थर उठाने लगे। इस घटना के वीडियो वायरल हो गए। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है, फिलहाल वस्तु की वास्तविकता स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन
चांदी जैसे चमकदार पत्थरों को लेकर मची अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरावली की गोद में बसे राजस्थान के अलवर शहर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर की अलकापुरी कॉलोनी में जलदाय विभाग की बोरिंग खुदाई के दौरान चांदी जैसी चमकदार वस्तु नजर आने लगी। यह सूचना तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

विज्ञापन

 
कीचड़ में तलाशने लगे चमकदार पत्थर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोरिंग कर्मी, आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग बोरिंग से निकलने वाली कीचड़ और मिट्टी में से चमकदार वस्तु तलाशने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटनाक्रम के वीडियो भी बनाए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। बताया गया कि लोगों में इन पत्थरों को पाने की होड़ सी लग गई और अफरातफरी का माहौल बन गया।
 
पानी की किल्लत के बीच चल रही थी बोरिंग
अलवर जिले में पानी की किल्लत बनी रहती है और पूरा जिला ट्यूबवेल पर निर्भर है। सरफेस पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। गर्मी की शुरुआत से पहले जलदाय विभाग की ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर बोरिंग खुदाई करवाई जा रही है। अलकापुरी कॉलोनी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बीच दो दिन पहले बोरिंग का काम शुरू हुआ था। गुरुवार सुबह खुदाई के दौरान अचानक चांदी जैसी चमकदार वस्तु निकलने लगी।
विज्ञापन




पढ़ें- Rajasthan News: नीमकाथाना में सूटकेस में ब्लास्ट, गणेश्वर तीर्थ धाम के कुंड में फेंका गया था; दो संदिग्ध फरार
विज्ञापन

 
लोगों में मची होड़, प्रशासन को दी सूचना
स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही चांदी निकलने की सूचना फैली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। चांदी के बढ़ते दामों की चर्चा के बीच लोग कीचड़ और मिट्टी में से चमकदार दिखने वाले पत्थर इकट्ठा करने लगे और उन्हें लेकर जाने लगे। स्थानीय दुकानदारों ने मामले की सूचना पार्षद और प्रशासन को दी। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चांदी जैसी दिखने वाली यह वस्तु वास्तव में क्या है।
 
वीडियो वायरल, प्रदेशभर में चर्चा
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे यह मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि चमकदार दिखाई देने वाली वस्तु क्या है। फिलहाल प्रशासन पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें