अलवर आदिवासी ग्रुप की ओर से शुक्रवार को रूपबास स्थित रूपहरि मंदिर के पास आदिवासी दिवस मनाया गया। ग्रुप के सदस्य और पार्षद रवि मीणा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदिवासी दिवस के अवसर पर रूप हरि मंदिर के आसपास पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मंदिर परिसर और उसके आसपास 21 पौधे लगाए गए और लोगों को पौधे लगाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति को सुंदर बनाए रखने और पर्यावरण की सुरक्षा बनाए रखने के लिए पौधे लगाए जाना बहुत ही आवश्यक है।
आदिवासी दिवस के मौके पर रूपबास स्थित रूप हरि मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिलेभर के आदिवासी समाज के लोग भाग लेंगे।