फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : प्रतियोगी परीक्षा में असफलता से परेशान युवक ने की आत्महत्या, लाइब्रेरी जाने के लिए कहकर निकला था

Sun, 27 Oct 2024 05:43 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

घर से लाइब्रेरी जाने की बात कहकर निकले युवक ने प्रतियोगी परीक्षा में असफलता के कारण आत्महत्या कर ली। युवक का शव रेलवे पटरी पर पड़ा मिला। आत्महत्या से पहले उसने दोस्तों से मिलकर लाइब्रेरी जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल देर रात एक 21 वर्षीय लड़के ने ट्रेन से कटकर जान गंवा दी। मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने युवक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक के चाचा खेमराज मीणा ने बताया कि उनका भतीजा अशोक मीणा पिछले करीब ढाई तीन वर्ष से शहर के मालवीय नगर में रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। कुछ दिन पहले हुई एक परीक्षा में उसके कुछ अंक कम आने की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसकी वजह से वह काफी निराश भी था। 

बताया जा रहा है कि अशोक ने कल देर शाम अपने दोस्तों के साथ बैठकर चाय पी और उनसे कहकर गया कि वह लाइब्रेरी में जा रहा है लेकिन वह लाइब्रेरी नहीं पहुंचकर अरावली थाना क्षेत्र के पास FCI गोदाम के समीप देर रात एक ट्रेन से कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अरावली विहार पुलिस को तलाशी के दौरान शव के बगल में मृतक का मोबाइल पड़ा हुआ मिला, जिससे परिवारजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि परीक्षा में असफलता के चलते मृतक अशोक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वह लाइब्रेरी की कहकर दोस्तों से विदा हुआ था और मानसिक परेशानी के चलते रेलवे पटरी पर जा पहुंचा और किसी ट्रेन से कट गया। वह किस ट्रेन के नीचे आया यह भी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें