फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: सांप पकड़ने गया युवक खुद ही बना शिकार, गाड़ी के इंजन में छिपकर किया वार, जिला अस्पताल में भर्ती

Tue, 10 Mar 2026 04:26 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अपने परिचित के घर से सांप पकड़ने के बाद उसे लापरवाहीपूर्वक अपनी गाड़ी से घर ले जाना युवक को भारी पड़ गया। गाड़ी के इंजन में छुपे सांप ने रेस्क्यू के दौरान युवक को डस लिया।
विज्ञापन
सांप पकड़ने गया युवक खुद ही बना शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर में सांप पकड़ने के दौरान एक युवक की लापरवाही उस पर ही भारी पड़ गई। सांप को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ने के बजाय युवक उसे घर ले गया। जहां वह गाड़ी के इंजन में घुस गया और बाहर निकालने के दौरान युवक को डस लिया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खानपुर निवासी फजर खान को देर रात करीब दो बजे एक परिचित के घर में सांप निकलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और सांप को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बजाय फजर ने पहले उसे एक बैग में बंद किया और बाद में अपने घर ले गया।

ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur News: मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराया परिसर; कुछ संदिग्ध नहीं मिला
विज्ञापन


इसके बाद युवक सांप को जंगल में छोड़ने के लिए निकला। इसी दौरान सांप किसी तरह उसकी गाड़ी में जाकर सीट के नीचे और बाद में वह गाड़ी के इंजन में जाकर छिप गया। जब फजर ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो सांप ने अचानक उसके हाथ पर डस लिया।
विज्ञापन


सांप के डसते ही युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग उसे तुरंत इलाज के लिए अलवर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिना प्रशिक्षण और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के सांप पकड़ने जैसी गतिविधियों से बचने की सलाह दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें