फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक महीने से कमरा लेकर यहां रह रहा था

Fri, 13 Sep 2024 10:31 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

दिल्ली से आए एक युवक ने शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पिछले करीब एक महीने से होटल में कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत एक 32 वर्षीय युवक ने स्टेशन रोड पर स्थित दा लाटा हाउस होटल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह युवक दिल्ली से यहां आया हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

विज्ञापन


लाटा हाउस के होटल मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि होटल के एक कमरे में पिछले करीब 1 महीने से रह रहा गेस्ट सुबह से गेट नहीं खोल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की कुंदी तोड़ शव को फंदे से नीचे उतारा। पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक ताराचन्द गोयल पुत्र श्री राम गोयल निवासी शिव शक्ति अपार्टमेंट, द्वारका, दिल्ली ने पिछले करीब 1 महीने से यहां किराये पर रूम ले रखा था। उसने अलवर शहर के किसी होटल को लीज पर लिया था, जिसकी कल ओपनिंग होनी थी लेकिन सुबह से ही कोई भी मूवमेंट नहीं होने पर जब शक हुआ तो होटल स्टाफ ने कमरे के गेट पर जाकर आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई भी रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन शाम तक जब वह बाहर नहीं आया तो शक हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की खिड़की से देखा तो युवक पंखे से लटका हुआ था, उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ, जिसमें लिखा हुआ था कि मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं, मुझ पर किसी भी प्रकार का दवाब नहीं है।
विज्ञापन


बहरहाल पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। आज युवक के परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें