फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: शादी के मात्र ढाई महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Fri, 09 May 2025 03:54 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शादी के ढाई महीने के भीतर विवाहिता की संदिग्ध मौत पर उसके पिता ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज कराया है। उनका कहना है के  ससुराल पक्ष लगातार कार की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के महज ढाई महीने बाद एक 19 वर्षीय विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कार की मांग पूरी न होने पर बेटी की जान ले ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतका सानिया राज की शादी 18 फरवरी को सुनील यादव पुत्र देवदत्त यादव, निवासी गांव मुड़िया खेड़ा, बहरोड़ के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। मृतका के पिता राजपाल सिंह (56), निवासी मंडलाना, नारनौल (हरियाणा) ने बहरोड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने बेटी की शादी में लगभग 30 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी में उन्होंने वह सभी जरूरी सामान दिया, जिसकी मांग थी या आगे जरूरत हो सकती थी, बावजूद इसके ससुराल वालों का लालच खत्म नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: India-Pakistan Tension: जैसलमेर में बम मिला, नौ घंटे ब्लैक आउट, यहां रातभर बजा सायरन, राजस्थान में कैसे हालात?
विज्ञापन


राजपाल सिंह के अनुसार शादी के पहले एक महीने तक सब सामान्य था लेकिन उसके बाद सानिया को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।
पति सुनील यादव, ससुर देवदत्त यादव, सास खामोश देवी और ननद प्रिया लगातार स्विफ्ट कार की मांग कर रहे थे। वे बार-बार कहते थे। ससुराल वालों का कहना था कि हमने अपनी बेटी को कार दी है, अब तुम भी दो।
विज्ञापन


पिता ने यह भी आरोप लगाया कि सानिया का पति सुनील यादव शराब का आदी है, जो अक्सर नशे में उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही बेटी तनाव में रहने लगी थी और ससुराल पक्ष की बातों से ऐसा प्रतीत होता था कि वे उसे मारने की योजना बना रहे थे। बहरोड़ थाना पुलिस ने पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें