फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: कारगिल विजय दिवस पर अलवर के वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं का किया गया सम्मान

Fri, 26 Jul 2024 03:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर में कारगिल विजय दिवस पर अलवर कलेक्टर आशीष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक, अधिकारी, और सेना के जवान शामिल हुए, जिन्होंने शहीदों को सलामी दी। 
विज्ञापन
कारगिर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारगिल विजय दिवस पर शुक्रवार सुबह अलवर के शहीद स्मारक पर शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। वहीं, शहीदों को याद करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वीर शहीदों के बलिदान को याद किया गया। पूर्व सैनिक और अधिकारियों के कारगिल युद्ध में भारत के साहसी जवानों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर अलवर कलेक्टर आशीष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने कहा कि कारगिल युद्ध के भारत के सैनिकों का साहस हमेशा याद किया जाएगा। हर कारगिल दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए जाते हैं। इस दौरान शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान होता है। सेना के जवान शहीदों को सलामी देते हैं। कारिगल युद्ध के राजस्थान में अलवर जिले से कई शहीद हुए थे।

विज्ञापन


अलवर कलेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि देश के वीरों को नमन करने का दिन है। शहीदों की कुर्बानी का याद करते हैं। उनकी वीरांगनाओं का सम्मान किया जाता है। सैनिकों के त्याग को याद कर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान पुलिस, प्रशासन और सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे। आर्मी के जीओसी सहित अनेक अफसर यहां मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें