फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: हीटर के कारण कमरे में लगी आग, बुरी तरह झुलसी बुजुर्ग महिला गंभीर हालत में जयपुर रेफर

Tue, 03 Dec 2024 03:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

मंडावर थाना क्षेत्र के बिखाडी गांव में एक वृद्ध महिला आग से बुरी तरह झुलस गई। महिला को वहां से अलवर लाया गया और जहां से गंभीर हालत के चलते जयपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला कमरे में अचानक आग लगने के कारण पूरी तरह झुलस गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलवर लाया गया लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवचरण मीणा ने बताया कि उनकी बुआ लाड़बाई अपने कमरे में कुंडी लगाकर रोजाना की तरह हीटर लगाकर सो रही थी, सुबह करीब 5 बजे उनके कमरे से धुआं निकलने लगा और बुआ के चिल्लाने की आवाज आने लगी। उनके छोटे बेटे ने कमरे का गेट तोड़कर अपनी मां को बचाना चाहा लेकिन तब तक लाड़बाई पूरी झुलस गई थीं। महिला को आनन-फानन में मंडवार अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अलवर भेज दिया गया लेकिन गंभीर हालत और महिला की उम्र देखते हुए उसे जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें