फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: तिजारा विधायक महंत बालकनाथ ने डाला वोट, बोले- भाजपा निश्चित तौर पर करेगी 400 पार

Fri, 19 Apr 2024 02:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

आज प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान में तिजारा विधायक महंत बालकनाथ ने अलवर लोकसभा क्षेत्र में हसनखां मेवात नगर स्थित मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार निश्चित तौर पर 400 पार करेगी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सुबह तिजारा विधायक महंत बालकनाथ ने हसनखां मेवात नगर स्थित मतदान केन्द्र पर पहुंचकर वोट डाला। मताधिकार का उपयोग करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस समय देश मोदीमय है। भाजपा इस बार निश्चित रूप से 400 पार करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार फिर मोदी सरकार बनेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। पहले चरण में अलवर ही नहीं जिन सीटों पर भी मतदान हो रहा है, वहां भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि अलवर में भाजपा की टक्कर में कोई नहीं है। भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी एक ही वर्ग के होने पर उन्होंने कहा कि सब लोग भाजपा के साथ हैं, किसी के खडे़ होने से भाजपा पर कोई प्रभाव नहीं पडता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हवा निकल चुकी है, वो केवल झूठ बोलने का काम करते हैं। 

उन्होंने कहा कि हाल ही में तिजारा में गो तस्करों और गोकशी करने वाले लोगों पर बुलडोजर चला व सरकारी जमीनों से कब्जे हटाए गए। इसी तरह से फिर से बुलडोजर की कार्रवाई होगी व अपराधियों को राजस्थान छोड़कर जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें