फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तीन लोग झुलसे, घर की छत पर लिपाई कार्य के दौरान हुआ हादसा

Thu, 08 Aug 2024 01:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

घर की छत पर लिपाई का कार्य चल रहा था। तभी घर के ऊपर से जा रही 11 हजार की बिजली की लाइन से तीन लोग झुलस गए। 
विज्ञापन
घायलों को कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिंदोली घाटी के समीप सोरखा कला गांव में घर के ऊपर से जा रही 11 हजार की बिजली की लाइन से तीन लोग झुलस गए। घायलों को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, यहां से एक की स्थिति गंभीर होने के चलते जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं दो लोगों का इलाज अलवर के जिला अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित के परिजनों ने बताया घर की छत पर लिपाई का कार्य चल रहा था। उस समय उनके चाचा अजीत सिंह उनके घर आए और ऊपर छत पर चल रहे कार्य को देखने चले गए। वहीं, उनकी मां भी खड़ी हुई थीं। तभी अचानक ग्यारह हजार विधुत लाइन से तीनों को करंट लग गया, जिसमें उसके चाचा अजीत सिंह की स्थिति नाजुक होने पर जयपुर रेफर कर दिया और बेलदार और उनकी मां का इलाज जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें