फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर जिला कलेक्टर को मिला बम की धमकी भरा मेल, जांच के बाद झूठी निकली सूचना; प्रशासन अलर्ट

Tue, 15 Apr 2025 01:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: अलवर सिटी कलेक्टर बीना महावर ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर भी सचिवालय की सघन जांच करवाई। सुरक्षा के लिहाज से जयपुर से बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड को बुलाया गया, जिन्होंने गहन जांच के बाद कोई विस्फोटक सामग्री नहीं पाए जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
सचिवालय में बम की धमकी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जिला कलेक्टर की ऑफिशियल ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल में लिखा था कि अस्सलाम वालेकुम कलेक्टर महोदय, आपके कलेक्टर सभागार मिनी सचिवालय में आरडीएक्स इंस्टॉल कर दिया गया है। दोपहर 3:30 बजे तक पूरा सचिवालय उड़ जाएगा। यह मेल सुबह करीब 3:40 बजे आया, जिसके बाद से पूरे जिले का प्रशासन हरकत में आ गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सुबह सात बजे से ही प्रशासन ने अलवर मिनी सचिवालय को खाली कराकर सघन जांच शुरू कर दी। जयपुर से बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने करीब ढाई घंटे तक हर कोने की गहन छानबीन की और अंततः सचिवालय को सुरक्षित घोषित किया गया। जांच में कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, जिससे स्पष्ट हो गया कि यह धमकी पूरी तरह से झूठी थी।

ये भी पढ़ें-  ऑनलाइन मीटिंग में जुड़े करौली कलेक्टर, लोकेशन मिली जम्मू-कश्मीर, भड़क उठे मुख्य सचिव
विज्ञापन



अलवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि धमकी भरे मेल के बाद पूरी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई थीं। सभी अधिकारियों ने गंभीरता से काम करते हुए समय पर कार्रवाई की और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे।

विज्ञापन


अलवर सिटी कलेक्टर बीना महावर ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर भी सचिवालय की सघन जांच करवाई। सुरक्षा के लिहाज से जयपुर से बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड को बुलाया गया, जिन्होंने गहन जांच के बाद कोई विस्फोटक सामग्री नहीं पाए जाने की पुष्टि की।
 
प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह मेल वाइको गोपाल स्वामी नामक व्यक्ति द्वारा भेजा गया था और इसका संबंध तमिलनाडु से है। मेल को एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड) को फॉरवर्ड कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है। अब जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय आने-जाने वालों की नियमित जांच की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम में जिले के सभी थानाधिकारी और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

ये भी पढ़ें-  तेज रफ्तार कार ने बाइक के मारी भीषण टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; परिजनों में मची चीख पुकार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें