फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: छात्रसंघ चुनावों पर लगी रोक हटाने को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, एनएसयूआई ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा

Mon, 15 Jul 2024 04:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव पर लगी रोक को हटाने की मांग को लेकर छात्रों ने अलवर यूनिवर्सिटी गेट के बाहर प्रदर्शन किया और कुलपति को इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर, छात्रसंघ चुनाव फिर से कराने की बात की। कुलपति ने छात्रों को उनकी बात सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव नहीं होने को लेकर छात्रों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।आज छात्रों ने यूनिवर्सिटी गेट पर खड़े होकर छात्रसंघ चुनाव बहाल किए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने को लेकर एनएसयूआई के छात्रों ने कॉलेज के गेट पर नारेबाजी की। उन्होंने कुलपति से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और छात्रों की मांगों को जल्द ही सरकार तक पहुंचाए जाने की बात कही। छात्रों का कहना था कि लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से यूनिवर्सिटी में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि यहां उनका प्रतिनिधित्व करने वाला कोई नहीं है। 

छात्रों का कहना था कि यूनिवर्सिटी में छात्रों की समस्याओं को सुनकर उन्हें आगे पहुंचाने के लिए प्रतिनिधित्व की आवश्यकता है, जिसके चलते छात्रसंघ चुनाव होना चाहिए ताकि छात्र-छात्राओं की मांगों को समय पर पूरा करवाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें