फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: केंद्रीय कारागृह में चलाया गया सर्च अभियान, बैरकों की जांच की गई, नहीं मिला संदिग्ध सामान

Fri, 06 Sep 2024 02:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने बताया कि जेल में हर पंद्रह दिन पर प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन चलाकर बैरकों की जांच की गई।
विज्ञापन
अलवर जेल में चलाया गया सर्च अभियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर केंद्रीय कारागृह में गुरुवार को पुलिस द्वारा एक सर्च ऑपरेशन चलाकर बैरकों की जांच की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस केंद्रीय कारागृह पहुंची और जेल अधीक्षक शिवेंद्र शर्मा के साथ मिलकर बैरकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान बंदियों के पास से कोई संदिग्ध वस्तु या मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने जेल की आठ बैरकों में जाकर सघन तलाशी ली।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने बताया कि जेल में हर पंद्रह दिन पर प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इस बार पुलिस प्रशासन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) बीना महावर, और जेल अधीक्षक शिवेंद्र शर्मा ने मिलकर जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या मोबाइल फोन नहीं मिला।

जेल में मोबाइल फोन के मिलने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि जेल में प्रवेश के समय हर व्यक्ति की गहन तलाशी ली जाती है। इसके अतिरिक्त, जेल के पीछे से मोबाइल फेंकने की घटनाओं को रोकने के लिए चौकियां स्थापित की गई हैं, जहां आरएसी (राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी) का जवान तैनात रहता है और परिसर में नियमित रूप से चेकिंग भी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें