फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: पुजारी के साथ मारपीट कर की लूट, पीड़ित ने आरोपियों पर लगाया मंदिर पर कब्जा करने का आरोप

Wed, 26 Jun 2024 07:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर रहे हैं, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक से की शिकायत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरा सिद्ध में एक मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। पुजारी ने जिला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


पुजारी दिनेश और उसके बेटे ने बताया कि बुधवार को मंदिर में रामायण पाठ चल रहा था। इस दौरान वहां कुछ लोग आए और हमें मंदिर से बाहर निकालाने का प्रयास करने लगे।  

मंदिर के पुजारी ने बताया कि वह लोग मंदिर पर कब्जा करना चाहते हैं। इसे लेकर उन्हीं लोगों ने हमारे साथ मारपीट की, 25 हजार रुपये और दो मोबाइल लुटाकर फरार हो गए। पुजारी ने योगेश दास बाबा, योगेश गुर्जर, सुखराम और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर रहे हैं, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें