फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: खैरथल में चाकू से काटा महिला का गला, फिर तोड़ दिया युवक का जबड़ा, सोते हुए परिवार पर किया हमला

Sun, 28 Jul 2024 02:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

खैरथल के बल्लभग्राम में दो अज्ञात हमलावरों ने रात में घर में घुसकर सो रहे लोगों पर चाकू से हमला किया। इस हमले में एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अलवर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
घायलों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैरथल के बल्लभग्राम में अज्ञात हमलावरों ने एक घर में घुसकर वहां सो रहे लोगों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में महिला सहित 2 लोग घायल हो गए। घायलों को खैरथल अस्पताल से अलवर रेफर किया गया। 

विज्ञापन


परिजन विजय ने बताया कि घर में सभी लोग सो रहे थे। देर रात अचानक चीख पुकार मचने लगी। दो अज्ञात हमलावर बदमाशों ने सबसे पहले भुआ सुनीता देवी के गले पर चाकू से हमला किया। उसके बाद एक भाई अर्जुन का जबड़ा तोड़ दिया। वहीं दूसरे बड़े भाई करण की उंगली काट दी। इसके बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पड़ोसियों की मदद से घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां से दो लोगों की गंभीर स्थिति होने पर उन्हें रेफर कर दिया। विजय ने बताया कि हमलावरों ने पहले घर की लाइट बंद की उसके बाद हमला किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें