अलवर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव।
- फोटो : अमर उजाला
केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य मंत्री संजय शर्मा ने मंगलवार को अलवर में भव्य स्वागत द्वार शिलान्यास किया। यह स्वागत द्वार 84 लाख 12 हजार रुपये की लागत से बनाया जाएगा। स्वागत द्वार का निर्माण कार्य बुधवार से शुरू होगा। करीब 6 महीने में स्वागत द्वार बनकर पूरा हो जाएगा। इस स्वागत द्वार पर सबसे बड़ी विशेषता रहेगी की सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जा रहा है। बाहर से आने वाले टूरिस्ट और आमजन सेल्फी पॉइंट पर खड़े होकर इस स्वागत द्वार के साथ अपनी सेल्फी भी ले सकेंगे।
स्वागत द्वार के आसपास पेड़ पौधे लगाकर हरा भरा भी किया जाएगा। इस मौके पर श्याम प्रचार मंडल के अध्यक्ष सुशील मामोडिया ने बताया कि खाटू श्याम जी का अलवर में भव्य जागरण हुआ था और उस जागरण में मुख्य अथिति राज्य मंत्री संजय भी थे उस दौरान भजन गायक कन्हैया मित्तल ने मंत्री संजय शर्मा से कहा कि अलवर में भी खाटू श्याम जी की तर्ज पर एक तोरण द्वार होना चाहिए, जिस पर मंत्री संजय शर्मा और नगर निगम महापौर घनश्याम गुर्जर के अथक प्रयास से आज शिलान्यास कर दिया गया है।
खाटू श्याम जी की तर्ज पर बनाया जाएगा
यह स्वागत द्वार खाटू श्याम जी की तर्ज पर बनाया जाएगा। यह अलवर जिले के श्याम भक्तों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा अलवर शहर से श्याम बाबा का स्वागत द्वार बनना शुरू होगा और करीब 6 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इस तरह के तोरण द्वार राजस्थान सहित भारत में भी बनने चाहिए।