फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर में खाटू श्याम जी के तर्ज पर बनेगा स्वागत द्वार, मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया शिलान्यास

Tue, 03 Sep 2024 04:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर में खाटू श्यामजी की तर्ज पर 84 लाख 12 हजार रुपये की लागत से एक भव्य स्वागत द्वार का निर्माण किया जाएगा। इसका शिलान्यास मंगलवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य मंत्री संजय शर्मा ने किया। इस स्वागत द्वार में एक सेल्फी पॉइंट भी होगा, जहां पर्यटक और आमजन अपनी सेल्फी ले सकेंगे।
विज्ञापन
अलवर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य मंत्री संजय शर्मा ने मंगलवार को अलवर में भव्य स्वागत द्वार शिलान्यास किया। यह स्वागत द्वार 84 लाख 12 हजार रुपये की लागत से बनाया जाएगा। स्वागत द्वार का निर्माण कार्य बुधवार से शुरू होगा। करीब 6 महीने में स्वागत द्वार बनकर पूरा हो जाएगा। इस स्वागत द्वार पर सबसे बड़ी विशेषता रहेगी की सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जा रहा है। बाहर से आने वाले टूरिस्ट और आमजन सेल्फी पॉइंट पर खड़े होकर इस स्वागत द्वार के साथ अपनी सेल्फी भी ले सकेंगे।

विज्ञापन


स्वागत द्वार के आसपास पेड़ पौधे लगाकर हरा भरा भी किया जाएगा। इस मौके पर श्याम प्रचार मंडल के अध्यक्ष सुशील मामोडिया ने बताया कि खाटू श्याम जी का अलवर में भव्य जागरण हुआ था और उस जागरण में मुख्य अथिति राज्य मंत्री संजय भी थे उस दौरान भजन गायक कन्हैया मित्तल ने मंत्री संजय शर्मा से कहा कि अलवर में भी खाटू श्याम जी की तर्ज पर एक तोरण द्वार होना चाहिए, जिस पर मंत्री संजय शर्मा और नगर निगम महापौर घनश्याम गुर्जर के अथक प्रयास से आज शिलान्यास कर दिया गया है। 

खाटू श्याम जी की तर्ज पर बनाया जाएगा
यह स्वागत द्वार खाटू श्याम जी की तर्ज पर बनाया जाएगा। यह अलवर जिले के श्याम भक्तों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा अलवर शहर से श्याम बाबा का स्वागत द्वार बनना शुरू होगा और करीब 6 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इस तरह के तोरण द्वार राजस्थान सहित भारत में भी बनने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें