फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर 8 लाख ठगे, साइबर पुलिस ने आरोपी को फरीदाबाद से दबोचा

Fri, 20 Feb 2026 01:39 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

सोशल मीडिया और मोबाइल के जरिए ब्लैकमेलिंग कर मोटी रकम ऐंठने वाले गिरोह पर अलवर साइबर पुलिस ने शिकंजा कसा है। 8 लाख की ठगी के मामले में मुख्य आरोपी को दबिश देकर पकड़ा गया।
विज्ञापन
ब्लैकमेलिंग का आरोपी हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर साइबर थाना पुलिस ने अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 8 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई साइबर अपराधों के खिलाफ सतर्कता और तकनीकी जांच के आधार पर की गई।

विज्ञापन


थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि मामला वर्ष 2023 का है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने पहले उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजकर उसे जाल में फंसाया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के कुछ निजी वीडियो तैयार कर लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग करने लगा। ब्लैकमेलिंग के दबाव में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में करीब 8 लाख रुपये आरोपी को ट्रांसफर कर दिए। मानसिक रूप से परेशान होकर उसने अंततः अलवर साइबर थाने में मामला दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: 28 को अजमेर आएंगे पीएम मोदी, जनसभा की तैयारियां तेज; प्रदेश अध्यक्ष ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल ट्रांजैक्शन और डिजिटल ट्रेल की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि रोहित निवासी फरीदाबाद इस ब्लैकमेलिंग रैकेट में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पूर्व में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित एक पैर से विकलांग है लेकिन उसने तकनीक का दुरुपयोग कर गंभीर अपराध को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि इस गिरोह से और कितने लोग जुड़े हैं तथा क्या अन्य पीड़ितों के साथ भी इसी तरह की ठगी की गई है। मामले की गहन जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें