फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: 'मैं जैसी लड़की चाह रहा हूं, वैसी नहीं मिल रही', बेटे के इसी बात से आहत होकर बाप ने आत्महत्या किया

Fri, 14 Jun 2024 03:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

राजस्थान के अलवर जिले में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने बेटे के शादी न करने को लेकर परेशान था। इससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर के एनईबी थाना अंतर्गत 53 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के भाई धनीराम ने बताया, मृतक विजय पिता किशनलाल जाति जाटव निवासी रणजीत नगर थाना एनईबी का रहने वाला था।

विज्ञापन


बता दें कि 11 मई (मंगलवार) को अपने बेटे से बोला कि बेटे शादी कर ले तो सचिन ने अपने पिता को बोला कि ऐसी लड़की नहीं मिलती, जैसी मैं चाह रहा हूं, इसलिए अभी शादी नहीं करूंगा। इसी बात को लेकर विजय जाटव ने शराब के नशे में जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

परिजन 11 जून को अलवर के जिला अस्पताल में लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा था। शुक्रवार 14 जून को इलाज के दौरान विजय की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें