फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: कारौली बाग के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

Sun, 15 Jun 2025 12:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शहर के कारौली बाग के पास कल रात हुई एक सड़क दुर्घटना मे तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्थानीय कारौली बाग के समीप बीती रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


सदर थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक बंसीलाल ने बताया कि रविवार रात करीब 8:45 बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में मुंडिया खेड़ा गांव निवासी प्रवीण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय कुमार को गंभीर हालत में अलवर से रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। वहीं तीसरा व्यक्ति संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: मानसून की दस्तक करीब, दक्षिणी इलाके में भारी बारिश की चेतावनी, कई जगह आंधी का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार चालक की भी मौके पर मौत हो गई और कार में सवार अन्य चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें