फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: व्यापारी के घर में लगी आग, गृहस्थी का सारा सामान जला, 12 लाख से अधिक का नुकसान

Fri, 10 May 2024 02:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित एक व्यापारी के घर में आग लग गई। आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं, इस हादसे से करीब 12 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर में एनईबी थाना क्षेत्र के 5/48 इलाके में एक व्यापारी के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से करीब 10 से 12 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। हालांकि, अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पा लिया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


घटना के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पीड़ित हिमांशु गोयल ने बताया कि घटना के वक्त वह नहा रहा था। अचानक आग की लपटें देखकर उनके छोटे भाई ने शोरगुल मचाया, जिससे उनका उनका पूरा परिवार बाहर निकल कर पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाने लगा। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। आग इतनी तेज थी कि मोहल्ले के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार व पड़ोसियों के लोग पानी लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। चंद समय में ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, जिसकी मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने से घर में रखे आभूषण, नकदी, दस्तावेज, फर्नीचर इलेक्ट्रॉनिक आइटम कपड़े सहित घर गृहस्थी का पूरा समान जलकर राख हो गया। हिमांशु द्वारा करीब 12 लाख से अधिक का नुकसान होना बताया गया है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें