अलवर के सदर थाना क्षेत्र में चिकानी व बहादरपुर के बीच प्याज बेचने आ रहे किसान पिता-पुत्र व ऑटो ड्राइवर को रांग साइड आकर पिकअप ने टक्कर दी, जिससे पिता-पुत्र गंभीर घायल हैं। बेटे के सिर में 32 टांके आए हैं। पिता के एक-एक हाथ-पैर फैक्चर हो गए। वहीं, ड्राइवर का भी पैर फ्रैक्चर है।
बता दें कि घटना 27 नवंबर शाम की है। किसान की करीब दो लाख रुपये की प्याज भी खराब हो गई। बेटे के सिर में 32 टांके, पिता का पैर व हाथ फ्रैक्चर हुआ है। पट्टी जोड़िया बहादरपुर निवासी सुला खा ने बताया कि चिकानी व बहादरपुर के बीच में एक्सीडेंट हुआ। पिकअप वाले ने गलत साइड आकर टक्कर मार दी। बाप-बेटे हाकम व जावेद ऑटो के नीचे दब गए। उनको दूसरी मशीन बुलाकर बाहर निकलवाया। जावेद के सिर पर गहरी चोट आई, जिसके 32 टांके आए।
वहीं, हाकम का पैर व हाथ फ्रैक्चर हो गया। वहीं, ऑटो चालक असलम के भी पैर में फ्रैक्चर आया है। पीड़ित ने यह भी बताया, दो लाख की प्याज खराब हो गई है। किसान हाकम प्याज भरकर मंडी ले जाते समय यह एक्सीडेंट हो गया, जिससे प्याज भी खराब हो गई। किसान पिता-पुत्र निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।