कठूमर के पत्थर पहाड़ी गांव में 11 हजार केवी की लाइन की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय बुजुर्ग सरबसुख बुरी तरह झुलस गया, जिसे गंभीर अवस्था में कठूमर अस्पताल ले जाया गया। यहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सरबसुख को हायर सेंटर अलवर रैफर कर दिया गया।
परिजन महेंद्र यादव ने बताया कि सरबसुख 11केवी की लाइन से कनेक्शन करा रहे थे कि अचानक करंट उनके शरीर में दौड़ गया, जिससे उनके हाथ, पैर और चेहरा बुरी तरह झुलस गए। गंभीर अवस्था में उन्हें अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।