फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर फरार हुए चोर, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कर रही है तलाश

Sun, 02 Jun 2024 08:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शहर में लगातार बढ़ती चोरियों ने आम जनता का जीना मुहाल कर रखा है। चोरों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि घर के बाहर खड़ी बाइक थोड़ी देर के लिए भी सुरक्षित नहीं है। शहर की राठनगर कॉलोनी में दिनदहाड़े दो चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक को अपना निशाना बनाया और उसे लेकर फरार हो गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र की राठनगर कॉलोनी में दिनदहाड़े 2 चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक बाइक को निशाना बनाया। चोरी की पूरी घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर बाइक का लॉक तोड़कर बाइक लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए बाइक मालिक दीपक ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 9 वह अपने राठनगर निवासी मित्र राजवीर चौहान के घर आया था, करीब साढ़े 10 बजे जब वह वापस जाने लगा तो घर के बाहर से बाइक गायब मिली। आस-पड़ोस में पूछताछ करने के बाद जब घर के बाहर लगे कैमरे चेक किए तो पता चला कि 2 युवक बाइक का लॉक तोड़कर उसे चोरी करके ले गए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में शिवाजी पार्क थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें