फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवाड़ा गांव में बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, प्लॉट को लेकर था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 04 Jul 2024 05:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पीड़ित के परिजन नूर मोहम्मद ने बताया आज से दो साल पहले से सूबेदार खां ने एक प्लॉट लिया था। इस बात को लेकर उसके गांव के कुछ लोगों को एतराज था। इस बात को लेकर वह हमारे साथ आए दिन झगड़ा करते रहते हैं।
विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले के अकबरपुर थाना अंतर्गत अलवाडा गांव में प्लॉट को लेकर एक बुजुर्ग व्यक्ति का हत्या का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजन नूर मोहम्मद ने बताया आज से दो साल पहले से सूबेदार खां ने एक प्लॉट लिया था। इस बात को लेकर उसके गांव के कुछ लोगों को एतराज था। इस बात को लेकर वह हमारे साथ आए दिन झगड़ा करते रहते हैं। 

विज्ञापन


कल शाम को अलवर से बुजुर्ग अपने गांव लौट रहा था। तभी गांव के पास समसु ईरफान अकबर, गफरु तालिम शकील और अन्य साथियों ने लाठी-डंडों से बुजुर्ग व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले वो गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अलवर के जिला अस्पताल में लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

परिजनों ने अकबरपुर थाने एएसआई प्रकाश पर भी आरोप लगाया है कि वो आरोपियों की मदद करता है। फिलहाल अकबरपुर थाना पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें