फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रामगढ़ पहुंचे दिलावर, बोले- परिवारवाद से पिंड छुड़ाना चाहती है जनता

Fri, 08 Nov 2024 03:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

रामगढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जनसंपर्क करने यहां पहुंचे। पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। यहां की जनता अब परिवारवाद से पिंड छुड़ाना चाहती है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव पर भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह के समर्थन में जनसंपर्क करने आए प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि रामगढ़ क्षेत्र की जनता आतंकित है। यहां पर टटलूबाजी, साइबर क्राइम, साइबर लूट, गौ तस्करी व हत्या सहित अनेक घटनाएं होती रहती हैं। यहां एक परिवार का ठेका हो गया है। कभी पत्नी, कभी पति तो कभी बेटे को एमएलए का टिकट मिल जाता है। अब रामगढ़ की जनता इससे पिंड छुड़ाना चाहती है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि आज मोदीजी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है और भारत विकसित राष्ट्र बनने जा रहा है। ऐसे में रामगढ़ के लोग भाजपा को वोट देकर राष्ट्रीयता की मुख्यधारा से हर हाल में जुड़ना चाहेंगे। उन्होंने प्रदेश की सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सभी पर भाजपा की जीत का होने का दावा किया। 

उन्होंने कहा कि जनता नहीं चाहती कि देश के साथ अन्याय करने वाले लोग जीतें। दिलावर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह करती है, कांग्रेस की तरह नहीं है कि कथनी और करनी में फर्क हो। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है। कांग्रेस के लोग आंखों पर पट्टी बांधे हुए हैं, इसलिए उन्हें विकास दिखाई नहीं देता।  कांग्रेस ने लोकप्रियता हासिल करने के लिए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किए, जिनमें कोई भवन व टीचर की सुविधा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें