फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : सात लाख का बिल पास कराने के लिए मांगी रिश्वत, CMHO के अधिशासी अभियंता समेत तीन लोग हिरासत में

Fri, 15 Nov 2024 12:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

एसीबी की टीम ने सात लाख का बिल पास कराने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने मौके से एक लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने अलवर शहर के CMHO के अधिशासी अभियंता समेत तीन लोगों को सात लाख का बिल पास कराने की एवज में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। एसीबी की कार्रवाई देर रात तक जारी थी। ACB टीम के अधिकारी सजन कुमार ने बताया कि एडिशनल एसपी संदीप सारस्वत के नेतृत्व में रिश्वत लेने के एवज में कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को दस्तयाब किया गया है, जिनसे अभी पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने जुलाई महीने में शिकायत दी थी कि किसी बिल को पास करने में 3 लोग उससे रिश्वत की डिमांड कर रहे हैं, जिस पर एसीबी ने पूरी जांच करने के बाद आज कार्रवाई करते हुए एक्सईएएन जगलाल मीणा, डबल एओ सीताराम और संविदा पर लगे एक अन्य व्यक्ति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने परिवादी से बिल पास करने की एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी।

बहरहाल एसीबी की टीम तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं मौके से टीम ने एक लाख रुपये बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि लालसोट में बनाई जा रही किसी बिल्डिंग का सात लाख का बिल बकाया चल रहा था और एक्सईएन और डबल एओ इसके बदले में एक लाख की मांग कर रहे था। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एसीबी जयपुर को दी थी, जिस पर आज यह कार्रवाई की गई। एसीबी की टीम देर शाम को ही सामान्य चिकित्सालय के गेट पर पहुंच गई थी, जहां आरोपियों ने यह रकम लेना तय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें