फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: खेत में काम कर रहे किसान पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने कुल्हाड़ी से किया वार, बेटा-बेटी भी घायल

Thu, 31 Oct 2024 03:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

सदर थाना क्षेत्र के करोली गांव में गुरुवार सुबह एकराय होकर आए आठ लोगों ने खेत में काम कर रहे निजामुद्दीन पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में निजामुद्दीन के सिर पर फरसी के वार से गहरी चोट आई, और बचाने आए बेटे और बेटी को भी चोटें पहुंचीं।
विज्ञापन
घायलों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर थाना क्षेत्र के गांव करोली में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे एक पक्ष के लोगों ने एकराय होकर खेत में काम कर रहे निजामुद्दीन पर हमला बोल दिया। इस हादसे में निजामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने फरसी से हमला कर निजामुद्दीन का सिर फाड़ दिया। बीच बचाव करने आए उसके बेटे और बेटी भी इस मारपीट में घायल हो गए। बेटी के भी सिर में भी फरसी लगी है, जिससे उसको भी अस्पताल में लाया गया है।

विज्ञापन


घायल निजामुद्दीन ने बताया कि हमारा कारौली में कब्रिस्तान के पास में खेत है। मैं सुबह 8 बजे अपने खेतों में काम करने गया था। जैसे ही मैं खेत पर पहुंचा तो वहां पर इसरा व उसके बेटे इमरान और इरशाद व दामद तालीम समेत 8 लोगों के साथ पहुंच गया। आते ही मेरे ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में मेरा सर फट गया। वहीं मेरी बेटी और बेटा बचाने आए तो उनको भी घायल कर दिया। मेरी बेटी के भी सर में कुल्हाड़ी मार दी। हादसे में बेटा भी घायल है। 

घायल निजामुद्दीन ने कहा कि हमारी पुरानी कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन यह लोग आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा करते रहते हैं। आज सुबह 8 बजे इन लोगों ने जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया। घायलों को बाकी परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है फिलहाल ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है।
विज्ञापन


निजामुद्दीन ने बताया कि रात को उन्होंने खेतो में पानी दिया था। सुबह वह उसी को देखने खेत पर गया था। तभी वहां पास ही रहने वाले इसर और उसके दोनों बेटों ने मिलकर हमला कर दिया। निजामुद्दीन ने बताया कि उसकी इन लोगों से कोई दुश्मनी भी नहीं है, लेकिन उनके मन में क्या है अब ये तो उन्हें भी नहीं पता। ये बात तो वे लोग ही बता सकते हैं, जिन्होंने उन पर हमला किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें