फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: ज्वाइनिंग के दूसरे दिन सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचीं कलेक्टर, मौके पर ली अधिकारियों की क्लास

Mon, 09 Sep 2024 12:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

जिले की नवनियुक्त कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने ज्वाइनिंग के दूसरे ही दिन शहर की सड़कों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों की क्लास लगाई। उन्होंने संबंधितों को जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने सोमवार को सुबह शहर के मुख्य मार्गों सहित बाजार की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि कलेक्टर ने रविवार को ही कार्यालय पहुंचकर ज्वाइन किया था और आज दूसरे दिन ही वे एक्शन के मूड में दिखीं। 

विज्ञापन


दअरसल अलवर शहर की सफाई व्यवस्था काफी समय से चरमराई हुई है, जिस कारण शहर में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। शहर में सफाई व्यवस्था को  लेकर आमजन, व्यापारी सहित सामाजिक संस्थाएं भी जिला प्रशासन से लेकर राजनेताओं तक सभी को शिकायत कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है, जबकि नगर निगम हर महीने की सफाई ठेकेदार को करोड़ों रुपये का भुगतान कर रहा है। 

जिला कलेक्टर शुक्ला ने ज्वाइन करते ही नगर निगम, यूआईटी, पीडब्लूडी सहित अन्य विभाग के अधिकारियों को लेकर शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां-जहां उन्हें कचरा व गंदगी दिखाई दी। उन्होंने गाड़ी रोककर अधिकारियों को दिखाया और नाराजगी जताते हुए सफाई व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें