आर्तिका शुक्ला, जिला कलेक्टर, अलवर
- फोटो : सोशल मीडिया
अलवर की नवनियुक्त जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने आज जिला कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट का पदभार ग्रहण किया। आते ही उन्होंने जिले के तमाम अधिकारियों की मीटिंग ली और उन्हें दिशा-निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि पदभार संभालने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता राज्य सरकार की 2024 -25 की बजट योजना को धरातल पर लाना है। उन्होंने कहा कि अलवर का विकास करना उनकी दूसरी महत्वपूर्ण प्राथमिकता है चाहे वह टूरिज्म हो, स्वच्छता हो या बाकी शुद्धिकरण हो।
ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका को बढ़ाना खासतौर पर महिला व बच्चों के स्वास्थ्य की समस्याओं को देखना और राज्य-केंद्र की जो घोषणाएं है उनके हिसाब से अलवर जिले को टॉप पर लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन के लिए जो योजना है वह कई मुद्दों के लिए महत्वपूर्ण है उस पर भी चर्चा की जाएगी। शहर की स्वच्छता को लेकर उन्होंने कहा कि स्वच्छता लोगों को साथ लेकर किया जाने वाला काम है। अलवर की जनता इतनी जागरूक है दिल्ली और जयपुर इतने पास है, उनको हम साथ लेकर स्वच्छता की पहल करेंगे।
जल संकट के लिए उन्होंने कहा जिला कलेक्टर ने खुद वीसी के माध्यम से पीएचईडी विभाग की मीटिंग ज्वाइन की थी, उसमें इस साल विभाग की बड़ी-बड़ी घोषणाएं हुई थीं, उन्हें भी धरातल पर लाया जाएगा और हर तरीके से अलवर का विकास किया जाएगा।