फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: रामगढ़ में सीएम ने की भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा, बोले- भजापा राज में अपराध में लगी लगाम

Sun, 10 Nov 2024 06:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

मुख्यमंत्री भजन लाल ने रविवार को रामगढ़ में भाजपा उपचुनाव प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री ने राजस्थान में भाजपा सरकार के बाद अपराध नियंत्रण और विकास कार्यों पर जोर दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का स्वागत करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजन लाल रविवार शाम करीब चार बजे उप चुनाव में भाजपा का प्रचार करने रामगढ़ पहुंचे। उनको चार बजे वापस जयपुर लौटना था, लेकिन वे पहुंचे ही चार बजे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी रामगढ़ आए।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने बड़ी सख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी हेलीपैड पर पहंचे और पुष्प देकर उनका सम्मान किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के चारों ओर प्रदेशों में अपराधी खुलें घूमते थे, क्योंकि राजस्थान को कांग्रेस ने अपराधियों की शरण स्थली बना दिया था। अब जब से राजस्थान में भाजपा की सरकार आई है अपराधी या तो राजस्थान छोड़ गए हैं या आते हैं तो वापस नहीं लौटते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेवात में साइबर क्राइम बहुत अधिक होता था, लेकिन उसमें भी कमी आई है। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा और किसान सम्मान निधि की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इसकी सूचना ही केंद्र को नहीं भेजी, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आने के बाद इस कार्य को प्रथमिकता से किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने दिल्ली मुम्बई कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि इससे रामगढ़ में भारी विकास होगा, क्योंकि यह कॉरिडोर यही से होकर गुजरेगा। उन्होंने कहा कि सुखवन्त आमजन की जुबान पर है और उस दफा ये ही जीतेंगे। उन्होंने सभा में लोगों के सामने प्रत्याशी सखवन्त को जीत की माला भी पहनाई ओर उनके विधानसभा में पहंचने की उम्मीद की। इस सभा मे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव राजस्थान के मंत्री संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में नेता मंच पर उपस्थित थे। सभा के बाद सीएम हेलीकॉप्टर से ही लौट गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें