फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, सिर और पैर में आई गंभीर चोट, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Fri, 05 Jul 2024 04:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना अंतर्गत विजय नगर के समीप कल देर रात एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

विज्ञापन


घायल के पिता राजेश कुमार ने बताया कल उनका बेटा योगेश कुमार निजी काम से बाजार गया हुआ था, वह वापस अपने घर दिल्ली दरवाजे पर लौट रहा था तभी यह घटना हुई पीड़ित के पिता ने बताया कि घायल युवक योगेश प्रगति हॉस्पिटल में वार्ड बॉय का काम करता है। फिलहाल घायल के सिर व पैर  में गंभीर चोट आई है, जिसका इलाज  जिला अस्पताल में जारी है। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें