फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: पिता-पुत्र के दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में दहशत का माहौल, ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग की

Sun, 16 Jun 2024 04:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार


पिछले दिनों अलवर में कारोली पहाड़ीवास गांव में पिता-पुत्र की हत्या के मामले में ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने सदर थाना क्षेत्र के थानाधिकारी से मिलकर परिवार और गांव के लोगों को सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के सदर थाना क्षेत्र कारोली पहाड़ीवास गांव में पिता-पुत्र के मर्डर मामले में गांव के लोग सीओ व थानाधिकारी से मिले और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और शेष आरोपियों से परिवार और गांव के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। गांव के लोगों का कहना था कि अब भी किसी पर हमला हो सकता है। 

विज्ञापन


मृतक के परिवार व गांव की महिलाओं ने कहा कि उनकी जान को खतरा है। वो लोग दबंग हैं, कभी कुत्ते छोड़ देते है तो कभी पानी भरने के दौरान मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। गांव से उनका बहिष्कार हो और उनके घरों में ताले लगाए जाएं साथ ही दोषियों को फांसी मिले। 

गौरतलब है कि गांव के एक लड़के शुभम ने आरोपी दयाल की लड़की स्नेहा से और उसके भाई मनप्रीत ने स्नेहा की बुआ की लड़की के साथ लव मैरिज की थी। शादी के करीब 1 महीने बाद दयाल व उसके परिवार के दस अन्य लोगों ने मिलक शुभम के पिता सूरज व उसके भाई का मर्डर कर दिया था। 
विज्ञापन


अब पिता-पुत्र के इस दोहरे हत्याकांड के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने थानाधिकारी से मिलकर मांग की है कि मृतकों के परिजनों और अन्य ग्रामीणों की सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध किए जाएं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें