फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : शराब के नशे में दादी पर हमला करने के बाद घबराया आरोपी, फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tue, 01 Oct 2024 03:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शराब के नशे में दादी पर हमला करने के बाद एक युवक ने डर के मारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के एनईबी थाना अंतर्गत 60 फीट रोड निवासी 22 वर्षीय विष्णु शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना रात 9 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय घर में कोई भी नहीं था। 

विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि विष्णु का विवाह 4 महीने पहले ही हुआ था, उसकी पत्नी भी करीब डेढ़ महीने की गर्भवती है। मंडी में मजदूरी करने वाला विष्णु शराब का आदी था, उसकी दादी ने जब उसके शराब पीकर आने का विरोध किया तो उसने अपनी दादी पर बोर्ड फेंककर मार दिया, जिससे दादी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। 

परिजनों के दादी को लेकर अस्पताल जाने के 2 घंटे बाद विष्णु ने डर की वजह से शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों के अस्पताल में होने के कारण किसी को इसका पता नहीं चला। दूसरे दिन सवेरे पड़ोसी किसी काम से उनके घर पहुंचे तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सामान्य चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें