फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बाइक पर सवार तीन युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, सहजपुर कॉलेज जा रहे थे तीनों छात्र

Thu, 28 Mar 2024 04:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

परिजनों ने बताया कि मोहित, सुरेश और अजय तीनों युवक अपने गांव से सहजपुर आईटीआई कॉलेज बाइक पर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनको पीछे से टक्कर माद दी।
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर-भरतपुर रोड स्थित रूपारेल नदी पुलिया पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक मोहित (उम्र 18 वर्ष) पुत्र कश्मीर चन्द की निवासी टिकरी गोविंदगढ़ की मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन


वहीं दो युवक सुरेश कुमार (उम्र 18 वर्ष) पुत्र से रामेश्वर और अजय राजपूत (उम्र 19 वर्ष) पुत्र यशवंत सिंह निवासी टिकरी को घायल अवस्था में बड़ौदामेव अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से सुरेश की हालात गंभीर होने के कारण उसे अलवर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि मोहित, सुरेश और अजय तीनों युवक अपने गांव से सहजपुर आईटीआई कॉलेज बाइक पर जा रहे थे। 

थाना बगड़ तिराया के एएसआई श्याम लाल ने बताया कि रूपा रेल नदी पुलिया के पास एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक चालक ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, बाकी घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से बड़ौदामेव सीएचसी भर्ती कराया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें